Inviting your ideas & suggestions for Elimination of Single Use Plastics
Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022
In view of the growing menace of plastic waste, there is an urgent need to think for sustainable practices of prevent further environmental degradation being caused due to plastics ...
Hide details









BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
हाल ही में प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाया गया है क्या प्रतिबंध उचित है कारण दीजिए?
यह एक प्रकार का प्रदूषण है जो पर्यावरण को हानि पंहुचा रहा है, जिससे यह पृथ्वी पर जीवन के लिये भी एक गंभीर संकट बन गया है। इसलिये प्रदूषण को कम करने के लिये प्लास्टिक बैगों पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। प्लास्टिक बैगों के कारण भूमि, वायु और जल प्रदूषण उत्पन्न होता है, इन्ही वजहो से यह कई देशो में प्रतिबंधित है।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
प्लास्टिक के विकल्प के रूप में किन चीजों का प्रयोग किया जा सकता है और उसके सकारात्मक परिणाम क्या होंगे?
केला, नारियल, घास, अनाज को भी प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर तैयार किए जाने पर काम चल रहा है। इसे एक तापमान पर गर्म करने पर निकलने वाला तरल पदार्थ किसी तरह के आकार में बदल सकता है, जिसका प्रयोग खासतौर पर पैकेजिंग के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा सी-वीड का प्रयोग भी किया जा रहा है।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
यदि हमारे घरों एवं आस पास के क्षेत्र से कूड़ा न हटाया जाए तो क्या होगा?
Answer: अगर हमारे घरों एवं आस-पास से कूड़ा न हटाया जायेगा, तो इस कचरे से चारों तरफ दुर्गंध फैल जायेगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ेगा और हम अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जायेंगे।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
कूड़ेदान कितने रंग के होते हैं?
यह लाल, पीले, नीले, काले, और हरे रंग के होते हैं। जिससे एक समान कचरा एक साथ इक्क्ठा किया जा सके और उसी हिसाब से उसका प्रबंध किया जा सके। आइये देखते हैं किस रंग के कचरे के डिब्बे में कौन से किस्म का कचरा डाला जाता है।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
घरों में कचरा कितने प्रकार का होता है?
1- हरे डस्टबिन :- रसोई घर से निकलने वाला सभी तरह का गीला कचरा इसमें डालें। सब्जियों-फल के छिलके, चाय पत्ती, खाना बनाने के दौरान जो गीला कचरा इकट्ठा होता है उसे हरे डस्टबिन में डालना है। इसके अलावा पूजा सामग्री, फूल भी इसी में डालने हैं।
हरा डस्टबिन
नीला डस्टबिन
लाल डस्टबिन
पीला डस्टबिन
काला डस्टबिन
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
प्लास्टिक अपशिष्ट क्या है?
प्लास्टिक कचरा क्या है? प्लास्टिक की वस्तुओं का संचय जो बिना किसी वैज्ञानिक प्रक्रिया के डंप किया जाता है, प्लास्टिक कचरा है। यह प्राथमिक प्लास्टिक हो सकता है, जैसे सिगरेट बट्स और बॉटल कैप्स, या सेकेंडरी प्लास्टिक।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
प्लास्टिक के उपलब्ध विकल्पों की शुरुआत कहां से और कैसे की जा सकती है?
प्राकृतिक पेट्रोलियम की ही तरह, उत्पादित रसायनों से ईंधन के साथ पॉलिमर भी बनाया जा सकता है। इस प्रकार का एक प्रमुख संयंत्र कार्थेज, मिसूरी, संयुक्त राज्य अमेरिका में मौजूद है जो इनपुट पदार्थ के रूप में टर्की से प्राप्त होने वाले कचरे का प्रयोग करता है।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
कचरे का निस्तारण करना क्यों आवश्यक है?
कचरे से अलग हुए प्लास्टिक से बनने वाली खाद किसानों को सस्ते दामों पर मिलेगी। जब लोग घर का कूड़ा बाहर तो फेंक देते हैं पर इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता कि ऐसा करने से घर तो साफ हुआ पर वातावरण दूषित हो गया। यदि प्रदेश के सभी शहरों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो तो वातावरण शुद्ध रहेगा।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
अपने घर वाले पड़ोस वाले वह मित्रों को पॉलिथीन का उपयोग रोकने हेतु आप क्या कर सकते हैं?
Answer:-
1 जब भी घर से बाजार निकले कपड़ा या जूट बैग साथ लेकर अवश्य जायें।
2 यदि दुकानदार पॉलीथिन में सामान दे रहा है तो इसका विरोध करें और आगे से उसे पॉलीथिन प्रयोग न करने की सलाह दें।
3 न खुद और न ही दूसरों को प्लास्टिक बैग का उपयोग करने दें।
4 अपने बच्चों को भी प्लास्टिक बैग के नुकसान के बारे में बतायें।
BrahmDevYadav 3 years 7 months ago
कचरे के प्रबंधन के लिए हम क्या क्या कर सकते हैं?
कचरे को अलग-अलग छाँटकर कुछ कचरे का पुन:चक्रण किया जाता है। जिस कचर का पुन:चक्रण संभव नहीं है उसे शहर से बाहर गड्ढे में डालकर ढंक दिया जाता है। द्रव कचरे जैसे मल, जल एवं अन्य रसायन को पाइपों के द्वारा एक जगह एकत्रित कर समुचित निपटारा किया जाता है। इस तरह कचरे का प्रबंधन किया जाता है।