You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting your ideas & suggestions for Elimination of Single Use Plastics

Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022

In view of the growing menace of plastic waste, there is an urgent need to think for sustainable practices of prevent further environmental degradation being caused due to plastics ...

See details Hide details

In view of the growing menace of plastic waste, there is an urgent need to think for sustainable practices of prevent further environmental degradation being caused due to plastics waste thrown indiscriminately everywhere.

We are inviting your ideas and suggestion to make Jammu & Kashmir free from single use plastics. If you have anything in mind about the ways to eliminate single use plastics in the UT of J&K, please do share your ideas on MyGov Jammu & Kashmir Portal.

Start Date: 30th March, 2022
End Date: 31st July, 2022

All Comments
Reset
270 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक का निपटारा कैसे करें?
इसके लिये प्रयोगशाला, कूड़े से अलग और साफ किये गए प्लास्टिक के थैलों और बोतलों को बाजार से खरीदती है। फिर इस प्लास्टिक व्यर्थ का चूरा बनाकर एक निश्चित तापमान तक गर्म किया जाता है और इसमें फ्लाईएश और कुछ रासायनिक तत्व मिलाए जाते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

पॉलिथीन की थैलियों को नष्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि वह बनी होती है?
यह एथिलीन C2H4 का बहुलक होता है। पॉलीथीन में एथिलीन के अणु आपस में इस प्रकार जुड़े होते हैं कि उनका जैविक रूप से अपक्षय नहीं हो पाता है। यही कारण है कि प्लास्टिक की थैलियां उपयोग के बाद फेंके जाने पर स्वतः नष्ट नहीं होतीं और पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनती हैं।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक की उम्र कितनी होती है?
प्लास्टिक के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हर साल दुनियाभर में 500 अरब प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल होता है। बड़े पैमाने पर उत्पादन के कारण इसका निपटारा कर पाना गंभीर चुनौती है। प्लास्टिक 500 से 700 साल बाद नष्ट होना शुरू होता है और पूरी तरह से डिग्रेड होने में उसे 1000 साल लग जाते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए?
प्लास्टिक के बैग्स को संभाल कर रखें।
ऐसे प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें जिसे एक बार इस्तेमाल के बाद ही फेंकना होता है जैसे प्लास्टिक के पतले ग्लास, तरल पदार्थ पीने की स्ट्रॉ और इसी तरह का अन्य सामान।
मिट्टी के पारंपरिक तरीके से बने बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दें।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक में कौन सा केमिकल पाया जाता है?
प्लास्टिक कार्बनिक पॉलिमर से बने होते हैं जिनमें मोनोमर के अणु एक तरह का पॉलीमर है। विभिन्न प्रकार के एडिटिव्स, जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, प्लास्टिसाइज़र और लौ रिटार्डेड, पॉलीमर मैट्रिक्स को जरुरत के हिसाब से आकार देते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक और पॉलिथीन में क्या अंतर है?
प्लास्टिक भी बहुलक (polymer) है, जिसमें एक बड़ा आणविक द्रव्यमान होता है| प्लास्टिक के मोनोमर प्राकृतिक या कृत्रिम हो सकते हैं, प्लास्टिक पेट्रोकेमिकल्स से संश्लेषित किया जाता है| पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) तथा पॉलीसटारीन थर्मोप्लास्टिक हैं जो गर्म करने पर आसानी से पिघल जाते हैं|

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक से क्या क्या बनाया जाता है?
आमतौर में हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक से बने विभिन्न प्रकार के सामानों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि विश्व भर में पाये जाने वाले कुल तेल का लगभग 8 प्रतिशत प्लास्टिक को उत्पादित करने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक से क्या बनाते हैं?
विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एक तिहाई plastic का इस्तेमाल packaging और सामान बनाने जैसे pipes और plumbing में किया जाता है, इसके अलावा automobiles, furniture और toys में भी plastic का इस्तेमाल होता है| विकासशील देशों में प्लास्टिक के इस्तेमाल भिन्न हो सकते हैं, भारत में प्लास्टिक खपत का 42% पैकेजिंग में इस्तेमाल होता है|

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

प्लास्टिक क्यों खराब है?
जब प्लास्टिक का कचरा लैंडफिलो या पानी के स्रोतों में पहुंच जाता है तब यह एक गंभीर संकट बन जाता है। लकड़ी और कागज की तरह हम इसका दहन करके भी इसे समाप्त नही कर सकते। क्योंकि प्लास्टिक के दहन से इससे कई सारी हानिकारक गैसे उत्पन्न होती है, जोकि पृथ्वी के वातावरण और जनजीवन के लिये काफी हानिकारक हैं।

BrahmDevYadav 3 years 7 months ago

पॉलिथीन को हमारे देश में क्यों प्रतिबंधित किया गया है?
प्लास्टिक बैग के कारण पर्यावरण का चक्र प्रभावित हो रहा है और यह कचरा प्रबंधन की राह में भी बड़ी बाधा है। पॉलिथीन नष्ट नहीं होती और इसमें मौजूद खतरनाक रसायन धरती के जलस्तर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने से रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। कागज, जूट और उससे जुड़े व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।