You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए आपके विचार और सुझाव आमंत्रित हैं

Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022

प्लास्टिक कचरे के बढ़ते खतरे को देखते हुए एवं हर जगह फेंके जाने वाले ...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ

प्लास्टिक कचरे के बढ़ते खतरे को देखते हुए एवं हर जगह फेंके जाने वाले प्लास्टिक कचरे के कारण होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने के लिए हमें सतत प्रयासों के बारे में सोचने की तत्काल आवश्यकता है।

जम्मू-कश्मीर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आपके विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं। यदि आपके पास जम्मू-कश्मीर में सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए अभिनव तरीके एवं विचार है तो कृपया माईगव जम्मू और कश्मीर पोर्टल के साथ साझा करें।

भेजने की शुरुआती तिथि: 7 मार्च, 2022
अंतिम तिथिः 31 मई, 2022

सभी टिप्पणियां देखें
Reset
270 परिणाम मिला

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक से कौन कौन सी बीमारी होती है?
डॉक्टर पर्व के अनुसार, प्लास्टिक के यूज से सबसे ज्यादा दो बड़ी बीमारियों का खतरा रहता है | एक अस्थमा और दूसरी पल्मोनरी कैंसर |

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक है क्यों?
प्लास्टिक जलाने पर भारी मात्रा में केमिकल उत्सर्जन होता है जो सांस लेने पर शरीर में प्रवेश कर श्वसन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे जमीन में फेंका जाए या गाड़ दिया जाए या पानी में फेंक दिया जाए, इसके हानिकारक प्रभाव कम नहीं होते।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

Single use Plastic Elimination का लक्ष्य पूरा करने का कौन सा दिन निश्चित किया गया है?
1 जुलाई से Single Use Plastic का नहीं होगा इस्तेमाल, बेचने और बनाने वालों के लिए नया नियम लागू Single Use plastic ban 1 जुलाई से देश के सभी राज्यों में कम उपयोगिता और ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाली ऐसी करीब 19 वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण, बिक्री पर रोक लग जाएगी|

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक को कम कैसे करें?
प्लास्टिक की जगह इन 8 चीजों का रोजाना उपयोग करें
1.बांस का टूथब्रश
2.स्टील और कांच की बोतल
3.इको-फ्रेंडली कॉफी मग
4.कपड़े के पैड या मेंस्ट्रुल कप
5.कपड़े के बने डायपर
6.कपड़े के बने बैग
7.कम्पोस्टेबल कचरे का थैला
8.इको फ्रेंडली कटलरी

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक तथा पॉलिथीन का भूमि की उर्वरा शक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
जिस जमीन के अंदर प्लास्टिक हो वहां पानी जमीन के अंदर नहीं जा सकता। ऐसे में भूगर्भीय जल पर भी असर पड़ता है। विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन रिपोर्ट के अनुसार प्लास्टिक के जमीन पर जमा होने से मिट्टी और जल दोनों प्रदूषित हो रहा है। जमीन की हवा सोखने की शक्ति भी समाप्त हो जाती है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक क्यों हानिकारक होता है?
प्लास्टिक के अपघटित होने में अनेकों वर्ष लग जाता है अतः यह पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं तथा पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। जब संश्लेषित पदार्थों को जलाया जाता है तो यह आसानी से पूरी तरह जल नहीं पाता है। इसे पूरी जलने में लंबा समय लगता है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक के उपयोग से क्या हानियां है?
प्लास्टिक का सबसे महत्वपूर्ण विकार यह है कि यह हमारे रास्ते को अवरुद्ध कर सकता है। जल जीवन को अवरुद्ध कर सकता है, तथा मानव जीवन को भी अवरुद्ध कर सकता है। प्लास्टिक किसी भी पानी में या फिर एसिड जैसी चीजों में नहीं घुलती है और इसका विलायक ऐसा नहीं होता जो प्रकृति के प्रति अच्छा हो।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए ?
1. प्लास्टिक के उपयोग से मृदा प्रदूषण को बढ़ावा,
2. प्लास्टिक के उपयोग से जल प्रदूषण को बढ़ावा,
3. पेड़-पौधों के विकास पर बुरा प्रभाव,
4. जानवरों में बीमारी,
5. ग्रीन हाउस प्रभाव,

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
सिक्किम पहला राज्य है जिसने 1998 में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

प्लास्टिक प्लास्टिक से बने वस्तुओं का ज्यादा उपयोग करने से समस्या कब उत्पन्न होती है?
प्लास्टिक बैग सामान्यतः पोलीप्रोपलाईन से बने होते हैं, जो कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से बनता है। यह दोनों ही अनवकरणीय जीवाश्म ईंधन है, और इनके निष्कर्षण से ग्रीन हाउस गैसें उत्पन्न होती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।