The UT of J&K offers beautiful verdant mountains and valleys, religious shrines and remote mountains – a paradise on earth.
The tourism sector is not just a leading source of employment, particularly for women and youth but it also provides opportunities for cohesion and socio-economic inclusion across the regions.
In this regard, J&K MyGov is inviting ideas and suggestions on how to boost tourism in the Union Territory of J&K which will not only encourage tourist inflow but will also support local communities. This would leave a long lasting contribution to strengthen the economy and give new opportunities to the people living here.
Last date of submission is 31st July, 2022.
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड क्यों कहा जाता है?
भारत का खूबसूरत ताज, कश्मीर भारत में मिनी स्विटजरलैंड के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के पेड़ों, पूरे साल सुहावने मौसम और पहाड़ों, झीलों, परिदृश्यों, उद्यानों और घाटियों की प्रचुरता के कारण है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है?
राज्य का 90% से ज्यादा भाग पहाड़ी क्षेत्र है|राज्य की लगभग 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है| गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है| इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है|
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर की प्रसिद्ध वस्तु क्या है?
पश्मीना असल में कश्मीर के लद्दाख के चंगथांग में पाई जाने वाली चांगरा बकरियों के ऊन से ही बनती है, जो समुद्र तल से करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर पाई जाती हैं| एक बड़ी पश्मीना शाल को बनाने के लिए 3 बकरों से निकाली गई ऊन का इस्तेमाल किया जाता है, एक बकरे से लगभग 80 से 170 ग्राम तक ऊन प्राप्त होती है|
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
जम्मू कश्मीर में कौन कौन से मंदिर हैं?
1.महामाया शक्तिपीठ
2.पिस्सू टॉप
3.देवी त्रिकूटा
4.खीर भवानी
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर क्यों प्रसिद्ध है?
इस राज्य का क्षेत्र भारत के विभाजन के बाद से ही भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित रहा है, जिनमे से तीनों ही पूर्व रियासत के विभिन्न हिस्सों पर आज भी नियंत्रण रखते हैं। जम्मू और कश्मीर हिमालय पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे हिस्सों में स्थित है, और इसे अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधनों के लिए जाना जाता है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर की क्या विशेषता है?
कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 16000 वर्ग किमी है। इसके दस जिले श्रीनगर, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, अनन्तनाग, कुपबाडा, बारामूला, शोपिया, गन्दरबल, बांडीपुरा हैं। कश्मीर संभाग की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 6907622 है। घाटी के अतिरिक्त बहुत बड़ा पर्वतीय इलाक़ा है, जिसमें पहाड़ी और गुज्जर रहते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। गुलमर्ग सुंदर वसुधा के पहाड़ियों एवं हरे-भरे घास के मैदानों से सजा एक खूबसूरत जगह है। समुद् तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह सुंदर फिल्म की शूटिंग एवं हनीमून वाला जगह की सूची में टॉप पर आता है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
जम्मू कश्मीर का मुख्य भोजन क्या है?
1.कश्मीरी पुलाव- यहां बनने वाला कश्मीरी पुलाव खुशबूदार बासमती चावल को दूध, चीनी और ड्राय फ्रूट्स के साथ
डालकर बनाया जाता है,
2.रोगन जोश,
3.नदरू यखिनी,
4.योगर्ट लैंब करी,
5.रीस्टा,
6.हाक,
7.कश्मीरी साग
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
जम्मू में क्या प्रसिद्ध है?
जो यात्री जम्मू जाएं वो वैष्णो देवी, रघुनाथ मंदिर मुबारक मंडी पैलेस, मनसर झील, बहु फोर्ट,और अमर महल की यात्रा करना न भूलें। वैष्णो देवी मंदिर असल में एक गुफा है जो हिन्दू देवी वैष्णो देवी को समर्पित है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कश्मीर के प्रसिध्द स्थल कौनसे है?
मट्टन : पहलगाम मार्ग पर स्थित यह हिन्दुओं का पवित्र स्थल माना जाता है जिसमें एक शिव मंदिर है और खूबसूरत झरना भी। श्रीनगर से यह 61 किमी की दूरी पर है। मार्तण्ड : मट्टन से 3 किमी आगे चलकर एक पठार पर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं, जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।