Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022
प्लास्टिक कचरे के बढ़ते खतरे को देखते हुए एवं हर जगह फेंके जाने वाले ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
प्लास्टिक कचरे के बढ़ते खतरे को देखते हुए एवं हर जगह फेंके जाने वाले प्लास्टिक कचरे के कारण होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने के लिए हमें सतत प्रयासों के बारे में सोचने की तत्काल आवश्यकता है।
जम्मू-कश्मीर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आपके विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं। यदि आपके पास जम्मू-कश्मीर में सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए अभिनव तरीके एवं विचार है तो कृपया माईगव जम्मू और कश्मीर पोर्टल के साथ साझा करें।
भेजने की शुरुआती तिथि: 7 मार्च, 2022
अंतिम तिथिः 31 मई, 2022
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
अपने घर वाले पड़ोस वाले वह मित्रों को पॉलिथीन का उपयोग रोकने हेतु आप क्या कर सकते हैं?
Answer:-
1 जब भी घर से बाजार निकले कपड़ा या जूट बैग साथ लेकर अवश्य जायें।
2 यदि दुकानदार पॉलीथिन में सामान दे रहा है तो इसका विरोध करें और आगे से उसे पॉलीथिन प्रयोग न करने की सलाह दें।
3 न खुद और न ही दूसरों को प्लास्टिक बैग का उपयोग करने दें।
4 अपने बच्चों को भी प्लास्टिक बैग के नुकसान के बारे में बतायें।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक का प्रयोग कितना घातक है?
प्लास्टिक मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जहरीले रसायन प्लास्टिक से बाहर निकलते हैं और हम सभी के रक्त और ऊतक में पाए जाते हैं। उनके संपर्क में कैंसर, जन्म दोष, बिगड़ा प्रतिरक्षा, अंतःस्रावी व्यवधान और अन्य बीमारियों से जुड़ा हुआ है। प्लास्टिक हमारे भूजल को खराब कर देता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पॉलीथिन का उपयोग कैसे करें?
पॉलीथीन या पॉलीएथिलीन (Polyethylene): नाम- पॉलीएथीन या पॉली मेथीलीन) सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला प्लास्टिक है। पॉलीथीन का मुख्य उपयोग पैकेजिंग (प्लास्टिक के थैले, जीओमेम्ब्रेन, बोतल और अन्य पात्र) बनाने में होता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक वस्तुएँ क्या है?
"वे वस्तुएँ जो बाह्य विरुपक बल आरोपित करने पर स्थायी रूप से विकृत हो जाती है तथा बल को हटा लेने पर अपनी पूर्वावस्था में नहीं आ पाती,सुघट्य या प्लास्टिक वस्तुएँ कहलाती है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक का क्या उपयोग है?
गृहोपयोगी वस्तुओं से लेकर कृषि, चिकित्सा, भवन-निर्माण, विज्ञान सेना, शिक्षा, मनोरंजन, अंतरिक्ष, अंतरिक्ष कार्यक्रमों और सूचना प्रौद्योगिकी आदि में प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। प्लास्टिक एक ग्रीक शब्द प्लास्टीकोस से बना है, जिसका सीधा तात्पर्य है आसानो से नमनीय पदार्थ जो किसी आकार में ढाला जा सके।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक से क्या क्या बनाया जाता है?
आमतौर में हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक से बने विभिन्न प्रकार के सामानों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि विश्व भर में पाये जाने वाले कुल तेल का लगभग 8 प्रतिशत प्लास्टिक को उत्पादित करने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं?
प्लास्टिक दो प्रकार की होती है-
थर्मोप्लास्टिक- यह वह प्लास्टिक होती है जो गर्म करने पर विभिन्न रूपों में बदल जाती है।
थर्मोसेटिंग- यह वह प्लास्टिक होती है जो गर्म करने पर सेट हो जाती है, जैसे- यूरिया, फॉर्मेल्डिहाइड, पॉली यूरेथेन।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
सिक्किम राज्य भारत का पहला 'प्लास्टिक बैंग मुक्त' राज्य बन गया है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक का निपटारा कैसे करें?
इसके लिये प्रयोगशाला, कूड़े से अलग और साफ किये गए प्लास्टिक के थैलों और बोतलों को बाजार से खरीदती है। फिर इस प्लास्टिक व्यर्थ का चूरा बनाकर एक निश्चित तापमान तक गर्म किया जाता है और इसमें फ्लाईएश और कुछ रासायनिक तत्व मिलाए जाते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
प्लास्टिक का प्रयोग कम होना चाहिए क्यों?
प्लास्टिक के इस कदर बढ़े इस्तेमाल की सबसे बड़ी वजह है कि इसे बहुत कम लागत में तैयार किया जा सकता है:- जैसे कि कांच की बोतल, प्लास्टिक की बोतल से काफ़ी महंगी पड़ती है, फिर उसे लाने-ले जाने में भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है| जबकि प्लास्टिक को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है|