Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, सुंदर हरे-भरे पहाड़, घाटी एवं ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, सुंदर हरे-भरे पहाड़, घाटी एवं धार्मिक मंदिरों के साथ पृथ्वी पर एक बेहद ही सुंदर स्वर्ग है।
पर्यटन क्षेत्र, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के न केवल रोजगार का एक प्रमुख स्रोत है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में सामंजस्य और सामाजिक-आर्थिक समावेश के अवसर भी प्रदान करता है।
इस संबंध में, जम्मू-कश्मीर माईगव प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपके अमूल्य विचार और सुझाव आमंत्रित करता है, जो न केवल पर्यटकों की आमद को प्रोत्साहित करेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा। ये पहल यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय लोगों को नए अवसर प्रदान करने के लिए एक लंबे समय तक चलने वाले योगदान के रुप में भूमिका निभाएगा।
जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन के सामाजिक प्रभाव क्या है?
पर्यटन से किसी देश में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर तथा रहन-सहन की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार लाए जाने के साथ ही रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण कार्य होता है। यही नहीं सामाजिक, क्षेत्रीय, लिंग भेद की असमानताओं को दूर करने की दृष्टि से भी पर्यटन प्रभाव डालता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन को व्यापार क्यों माना जाता है?
पर्यटन को आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन का एक सशक्त माध्यम माना जाता है। पर्यटन क्षेत्र देश के शीर्ष सेवा उद्योगों में से एक है। इसका महत्त्व आर्थिक विकास और विशेष तौर पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रोज़गार सृजन के एक माध्यम के रूप में महत्त्वपूर्ण है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन क्या है पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?
पर्यटन को प्रभावित करने वाले प्रमुख चर हैं शांति, प्राकृतिक सौंदर्यीकरण, परिवहन सुविधाएं, आतिथ्य, अच्छा रवैया, ऐतिहासिक स्थान आदि। पर्यटन अपने सबसे अच्छे रूप में होता है जब गंतव्य अनुकूल जलवायु का दावा करता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन से आप क्या समझते हैं इसके महत्व एवं उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिए?
विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार, पर्यटक वे लोग हैं जो "यात्रा करके अपने सामान्य वातावरण से बाहर के स्थानों में रहने जाते हैं, यह दौरा ज्यादा से ज्यादा एक साल के लिए मनोरंजन, व्यापार, अन्य उद्देश्यों से किया जाता है, यह उस स्थान पर किसी ख़ास क्रिया से सम्बंधित नहीं होता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन के प्रभाव क्या क्या है?
पर्यटन पर्यटन स्थलों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालता है। पर्यटन प्रभावों के पारंपरिक रूप से वर्णित डोमेन आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और पर्यावरणीय आयाम हैं। पर्यटन के आर्थिक प्रभावों में बेहतर कर राजस्व और व्यक्तिगत आय, जीवन स्तर में वृद्धि और अधिक रोजगार के अवसर शामिल हैं।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन की परिभाषा क्या है?
पर्यटन लोगों के काम और निवास के अपने सामान्य स्थान के बाहर गंतव्य के लिए अस्थायी आंदोलन है। मनोरंजन के लिए, रुचि के स्थानों पर जाने के लिए, ज्ञान लेने के लिए, आने-जाने में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर जाने को पर्यटन के रूप में जाना जाता है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
पर्यटन का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
पर्यटन के वजह से हमे कई संस्कृतियों के बारे में जानने को मिलता है। यात्रा के समय कई स्थानीय लोगो के संग रूबरू होने के मौका मिलता है। पर्यटन के कारण लोगो में हिम्मत, रोमांच और मनोरंजन का संचार होता है। लोग ख़ुशी के संग हर स्थल को जानते है और उनके विषय में ज्ञान अर्जित करते है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए संसार के सभी सभ्य देशों के बीच नागरिकों की यात्रा अब नित्य की दिनचर्या है । विद्याध्ययन के लिए एक देश के छात्र दूसरे देश में जाते हैं । ऐसी यात्राओं से व्यक्तिगत उद्देश्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय उद्देश्यों की पूर्ति भी होती है । पर्यटन में देश-दर्शन की भावना सर्वोपरि होती है ।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
इतनी सैलरी मिल सकती है:- इस फिल्ड में प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद शुरूआती तौर पर आप 15 से 20 हजार रूपये महीने तक कमा सकते है। इसके बाद थोड़ा एक्सपीरियंस बढ़ने, जियोग्राफी की समझ, फॉरेन लैंग्वेज पर कमांड के बाद आप 30 से 35 हजार रूपये महीना आसानी से कमा सकते है।
पार्ट टाईम भी कर सकते है काम:- ऐसे लोग जो कई जगहों पर अच्छे से घूमे-फिरे है और उनको डेस्टिनेशंस की अच्छी नॉलेज है और साथ ही बेहतरीन कम्यूनिकेशन स्किल है वो लोग इस फिल्ड में पार्ट टाईम के रूप में काम करके अच्छा पैसा कमा सकते है।
BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले
कौन-कौन से कोर्स कर सकते है:- अगर आप ट्रेवल और टूरिज्म में करियर बनाना चाहते है तो आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कोई भी कोर्स कर सकते है।
यहां से कोर्स कर सकते है:-
-इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नई दिल्ली
-गार्डन सिटी कॉलेज, बैंगलुरू
-इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन मैनेजमेंट, मुंबई
-एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड रिसर्च, बैंगलुरू