You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करें

Start Date: 30-03-2022
End Date: 31-07-2022

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, सुंदर हरे-भरे पहाड़, घाटी एवं ...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, सुंदर हरे-भरे पहाड़, घाटी एवं धार्मिक मंदिरों के साथ पृथ्वी पर एक बेहद ही सुंदर स्वर्ग है।

पर्यटन क्षेत्र, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के न केवल रोजगार का एक प्रमुख स्रोत है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में सामंजस्य और सामाजिक-आर्थिक समावेश के अवसर भी प्रदान करता है।

इस संबंध में, जम्मू-कश्मीर माईगव प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपके अमूल्य विचार और सुझाव आमंत्रित करता है, जो न केवल पर्यटकों की आमद को प्रोत्साहित करेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा। ये पहल यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय लोगों को नए अवसर प्रदान करने के लिए एक लंबे समय तक चलने वाले योगदान के रुप में भूमिका निभाएगा।

जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है।

सभी टिप्पणियां देखें
Reset
455 परिणाम मिला

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड क्यों कहा जाता है?
भारत का खूबसूरत ताज, कश्मीर भारत में मिनी स्विटजरलैंड के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के पेड़ों, पूरे साल सुहावने मौसम और पहाड़ों, झीलों, परिदृश्यों, उद्यानों और घाटियों की प्रचुरता के कारण है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है?

राज्य का 90% से ज्यादा भाग पहाड़ी क्षेत्र है|राज्‍य की लगभग 80% जनसंख्‍या कृषि पर निर्भर है| गुलमर्ग जम्‍मू और कश्‍मीर का एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है| इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है|

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर की प्रसिद्ध वस्तु क्या है?
पश्मीना असल में कश्मीर के लद्दाख के चंगथांग में पाई जाने वाली चांगरा बकरियों के ऊन से ही बनती है, जो समुद्र तल से करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर पाई जाती हैं| एक बड़ी पश्मीना शाल को बनाने के लिए 3 बकरों से निकाली गई ऊन का इस्तेमाल किया जाता है, एक बकरे से लगभग 80 से 170 ग्राम तक ऊन प्राप्त होती है|

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर क्यों प्रसिद्ध है?
इस राज्य का क्षेत्र भारत के विभाजन के बाद से ही भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित रहा है, जिनमे से तीनों ही पूर्व रियासत के विभिन्न हिस्सों पर आज भी नियंत्रण रखते हैं। जम्मू और कश्मीर हिमालय पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे हिस्सों में स्थित है, और इसे अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधनों के लिए जाना जाता है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर की क्या विशेषता है?
कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 16000 वर्ग किमी है। इसके दस जिले श्रीनगर, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, अनन्तनाग, कुपबाडा, बारामूला, शोपिया, गन्दरबल, बांडीपुरा हैं। कश्मीर संभाग की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 6907622 है। घाटी के अतिरिक्त बहुत बड़ा पर्वतीय इलाक़ा है, जिसमें पहाड़ी और गुज्जर रहते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। गुलमर्ग सुंदर वसुधा के पहाड़ियों एवं हरे-भरे घास के मैदानों से सजा एक खूबसूरत जगह है। समुद् तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह सुंदर फिल्म की शूटिंग एवं हनीमून वाला जगह की सूची में टॉप पर आता है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

जम्मू कश्मीर का मुख्य भोजन क्या है?
1.कश्मीरी पुलाव- यहां बनने वाला कश्मीरी पुलाव खुशबूदार बासमती चावल को दूध, चीनी और ड्राय फ्रूट्स के साथ
डालकर बनाया जाता है,
2.रोगन जोश,
3.नदरू यखिनी,
4.योगर्ट लैंब करी,
5.रीस्टा,
6.हाक,
7.कश्मीरी साग

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

जम्मू में क्या प्रसिद्ध है?
जो यात्री जम्मू जाएं वो वैष्णो देवी, रघुनाथ मंदिर मुबारक मंडी पैलेस, मनसर झील, बहु फोर्ट,और अमर महल की यात्रा करना न भूलें। वैष्णो देवी मंदिर असल में एक गुफा है जो हिन्दू देवी वैष्णो देवी को समर्पित है।

BrahmDevYadav 3 years 10 महीने पहले

कश्मीर के प्रसिध्द स्थल कौनसे है?
मट्टन : पहलगाम मार्ग पर स्थित यह हिन्दुओं का पवित्र स्थल माना जाता है जिसमें एक शिव मंदिर है और खूबसूरत झरना भी। श्रीनगर से यह 61 किमी की दूरी पर है। मार्तण्ड : मट्टन से 3 किमी आगे चलकर एक पठार पर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं, जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।