The UT of J&K offers beautiful verdant mountains and valleys, religious shrines and remote mountains – a paradise on earth.
The tourism sector is not just a leading source of employment, particularly for women and youth but it also provides opportunities for cohesion and socio-economic inclusion across the regions.
In this regard, J&K MyGov is inviting ideas and suggestions on how to boost tourism in the Union Territory of J&K which will not only encourage tourist inflow but will also support local communities. This would leave a long lasting contribution to strengthen the economy and give new opportunities to the people living here.
Last date of submission is 31st July, 2022.
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
पर्यटन उद्योग को कोविड 19 से उबरने में कैसे मदद करें?
यात्रियों और व्यवसायों को स्पष्ट जानकारी प्रदान करना, और अनिश्चितता को सीमित करना (संभव हद तक) क्षेत्र में क्षमता बनाए रखने और समर्थन में अंतराल को दूर करने के लिए प्रतिक्रिया उपायों का विकास करना। देशों के भीतर और उनके बीच सहयोग को मजबूत करना। अधिक लचीला, टिकाऊ पर्यटन का निर्माण।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
पर्यटन को बढ़ावा देने में सरकार की क्या भूमिका हो सकती है?
पर्यटन मंत्रालय, देश में पर्यटन के विकास और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण और विभिन्न केंद्र सरकार की एजेंसियों, राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों और निजी क्षेत्र की गतिविधियों के समन्वय के लिए नोडल एजेंसी है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
2017-18 के आम बजट में पर्यटन और अतिथि सत्कार को बढ़ावा देने के लिये कई कदम उठाए गए, जिनमें पाँच पर्यटन जोन की स्थापना, विशेष तीर्थाटन या पर्यटन ट्रेन तथा अतुल्य भारत अभियान की वैश्विक स्तर पर शुरुआत आदि शामिल हैं।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
यात्रा और पर्यटन में विरासत ने कैसे मदद की?
विरासत पर्यटन स्मारक संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है। विरासत पर्यटक मौजूदा पुराने भवनों, संग्रहालयों के कारण एक शहर की यात्रा करते हैं और इसलिए आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। ऐतिहासिक शहर विरासत पर्यटन से बहुत अधिक राजस्व उत्पन्न करते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
भारत में पर्यटन को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किये जाने चाहिए?
भारत की घरेलू और विदेश नीति ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य, भारत को पर्यटन स्थल के रुप में पहले स्थान पर लाना होना चाहिए। इस संबंध में, पर्यटन के अनुकूल स्थलों को विकसित करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
कैसे भारतीय अर्थव्यवस्था भारतीय पर्यटन के माध्यम से विकसित करता है?
पर्यटन देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण कारक है। पर्यटन क्षेत्र के महत्त्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि दुनिया के करीब डेढ़ सौ देशों में विदेशी मुद्रा की कमाई करने वाले पाँच प्रमुख क्षेत्रों में पर्यटन भी एक है। पर्यटन को आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन का एक सशक्त माध्यम माना जाता है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
पर्यटन में प्रामाणिकता क्या है?
पर्यटन में प्रामाणिकता का अर्थ है वास्तविक, मिलावट रहित या वास्तविक वस्तु।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
सामाजिक अध्ययन में पर्यटन भ्रमण की क्या भूमिका है?
किसी स्थल का साक्षात्कार होने के कारण तथा उससे संबंधित जानकारी अनुभव द्वारा प्राप्त होने के कारण पर्यटक और निवासी दोनों का अनेक प्रकार से विकास होता हैं। पर्यटन स्थल पर अनेक प्रकार के सामाजिक तथा व्यापारिक समूह मिलकर काम करते हैं जिससे पर्यटक और निवासी दोनों के अनुभव अधिक प्रामाणिक और महत्त्वपूर्ण बन जाते है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
अर्थशास्त्र शिक्षण में आप पर्यटन से क्या समझते हैं?
पर्यटन क्षेत्र देश की आर्थिक संवृद्धि और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटन देश का वृह्द सेवा उद्योग है। यह एक महत्वपूर्ण सेवा उन्मुखी क्षेत्रक है जो सकल राजस्व और विदेशी मुद्रा के अर्जन की दृष्टि से त्वरित विकास करता है। यह सेवा प्रदाताओं का समिश्रण है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
शिक्षा एवं शिक्षण कार्य में पर्यटन की क्या उपयोगिता है?
(1) यह विधि पर्यावरणीय अध्ययन की निरसता को दूर कर उसे सरस और आकर्षण बनाती है। (2) भ्रमण के द्वारा बालकों की सामान्य बुद्धि का विकास होता है। (3) यह विधि पाठ्यक्रम के अनुभवों को समृद्ध बनाती है। (4) इस विधि से बालक सामाजिक वातावरण का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करते हैं।